21 January 2022 05:40 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, शहर के गंगाशहर थानान्तर्गत में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि नया बस स्टैंड,नई लाइन निवासी 49 वर्षीय मनोज पुत्र रामेश्वर नाई ने आज सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर परिजन थाने में रिपोर्ट देने आए।परिजनों के अनुसार मनोज ने सुबह सात बजे चाय पी। साढ़े आठ बजे कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूलता मिला।एएसआई के अनुसार परिजनों ने कहा कि मनोज को कुछ लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा था। मृतक के पुत्र ने मोहनलाल चाय वाला, हैप्पी, चुन्नीलाल, अनिल व धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोप है कि पैसे के लिए उसे परेशान किया गया, इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। ख़बर लिखने तक पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही थी।

RELATED ARTICLES
19 August 2024 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com