03 June 2026 04:19 PM

नशा मुक्ति हस्ताक्षर वॉल एसपी मृदुल कच्छावा को भेंट, सार्वजनिक स्थल पर लगाने की घोषणा
एसपी मृदुल कच्छावा बोले – नशे के खिलाफ युवाओं की यह मुहिम प्रेरणादायी
बीकानेर। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत तैयार की गई विशेष नशा मुक्ति हस्ताक्षर वॉल बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को भेंट की गई। इस अवसर पर एसपी मृदुल कच्छावा ने युवाओं की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता के लिए किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी और समाज के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस हस्ताक्षर वॉल को नगर निगम के सहयोग से किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थान पर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देखकर नशा मुक्त भारत के संकल्प से जुड़ सकें। उन्होंने दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित और समाजहित के कार्य निरंतर करते रहने का आह्वान किया।
दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिंबा ने बताया कि यह हस्ताक्षर वॉल हाल ही में आयोजित “नशा मुक्त भारत” जन-जागरूकता अभियान के दौरान तैयार की गई थी, जिसमें बीकानेर के विद्यार्थियों, युवाओं, खिलाड़ियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने नशा मुक्त भारत के समर्थन में हस्ताक्षर कर संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि युवाओं की शक्ति से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है और संस्था आगे भी नशा मुक्ति, फिटनेस एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाएगी।
इस हस्ताक्षर वॉल पर समाजसेवी रवि मेघवाल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, अभिनेता युधिष्ठिर सिंह भाटी, गौसेवक देवकिशन चांडक, विमर्शानंद जी महाराज सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन किया था। इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने भी नशा मुक्त भारत का संकल्प लेते हुए अपने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर जी सहित संस्था की युवा टीम उपस्थित रही। टीम में निशा लिंबा, साक्षी राठौड़, कुसुम, प्रेक्षा, रुद्राक्ष, अभिषेक एवं एडवोकेट प्रखर विशेष रूप से मौजूद रहे।
वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर जी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जब युवा स्वयं आगे आकर जागरूकता का नेतृत्व करते हैं तो उसका प्रभाव अधिक व्यापक होता है। उन्होंने कहा कि दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन भविष्य में भी युवाओं को खेल, फिटनेस और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए इसी प्रकार के रचनात्मक अभियान चलाता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित “नशा मुक्त भारत” अभियान को शहरभर से व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ था। अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली, नशा मुक्ति शपथ, हस्ताक्षर अभियान, फिटनेस गतिविधियां एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। यह हस्ताक्षर वॉल अब नशा मुक्त समाज के प्रति सामूहिक संकल्प और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
29 December 2022 01:38 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com