24 March 2023 12:13 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर के वल्लभ गार्डन एरिया में सीवर और नालियों के गंदे पानी से हो रही सब्जी की खेती को प्रशासन ने पूरी तरह नष्ट कर दिया है। बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जी की खेती वाली दस बीघा जमीन पर बुल्डोजर चला दिया गया।संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। पिछले दिनों संभागीय आयुक्त से इस आशय की शिकायत की गई थी। इस पर गुरुवार को उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने वल्लभ गार्डन के पीछे लगभग 10 बीघा क्षेत्र में गंदे पानी से उगाई गई सब्जियों को नष्ट करवाया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि गंदे पानी से सब्जियां उगाकर आमजन के स्वास्थ्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़ को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गंदे पानी से सब्जी उगाने वाले स्वतः ही इसे नष्ट कर दें, अन्यथा प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही की जाएगी। बाजार में आती है ये सब्जी
गंदे पानी की ये सब्जी बीकानेर के बाजारों में आती है। जहां से लोग खरीदते हैं। हर रोज बड़ी मात्रा में ये सब्जी लोग खाते हैं, जिससे तरह तरह की बीमारियां होने की आशंका रहती है। पूर्व में भी प्रशासन यहां खेती पर पाबंदी लगा चुका है। सब्जी नष्ट भी कर चुका है लेकिन फिर यहां खेती शुरू हो जाती है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
15 September 2023 11:19 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com