28 May 2022 03:59 PM

जोग संजोग टाइम्स,
घर में रोज रोज होने वाली शराब पार्टी से परेशान होकर एक पत्नी ने पति के सिर पर भारी भरकम हथौड़े की दे मारी। पति ने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद करीब चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर डाल दिया। खास बात ये है कि घटना दो मई की है और शनिवार को इस राज से पर्दा उठ सका। पुलिस को घटना के बारे में मृतक के भाई ने जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार दो मई को लूणकरणसर के कपूरीसर गांव में द्वारका प्रसाद पूनिया घर पर देरी से आया था। इस दौरान उसके पिता सो गए थे। पूनिया सुबह भी घर में नहीं दिखे तो पिता ने पूछा। इस पर पत्नी मनोज ने बताया कि वो बाहर चले गए हैं। एक-दो दिन बाद भी वापस नहीं आए तो परिजनों ने इधर-उधर ढूंढना शुरू कर दिया। जब आसपास के गांव में भी उसके बारे में पता नहीं चला तो द्वारका प्रसाद के चचेरे भाई ने पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया लेकिन परिजन रोकते रहे। सोचा आसपास और ढूंढेंगे तो मिल जाएगा। शुक्रवार को जब चचेरे भाई ने खेत में बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसे शक हुआ कि गड़बड़ है। बाद में मनोज ने बताया कि उसने अपने पति को मार दिया है और शव घर के पास ही एक बाड़े में दफना दिया। इसके बाद लूणकरनसर पुलिस को घटना के बारे में बताया गया।
भारी हथौड़े से मार दिया
बताया जा रहा है कि द्वारका प्रसाद के शराब पीने की आदत से परेशान होकर मनोज ने उस पर हथौड़े से वार किया। एक ही वार में वो ढेर हो गया। रात के अंधेरे में किसी को पता नहीं चला, मनोज अपने पति के शव को लेकर घर से कुछ दूर एक गड्ढा खोदकर उसमें दफना आई। करीब चार फीट गहरा गड्ढा उसने अकेले खोदा था या फिर पहले से खुदा हुआ था, इस बारे में पता नहीं चला। अब पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है कि हत्या में मनोज अकेली थी या फिर कोई उसके साथ था। बताया जा रहा है कि घर में रोज रोज होने वाली पार्टियों के कारण वो परेशान थी। हर पार्टी में शराब परोसी जाती थी। पुलिस ने अब मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
24 November 2022 02:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com