08 October 2021 02:13 PM

बीकानेर, प्रदेश में कोयले की कमी आ गई है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में घोषित और अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है।
राज्य सरकार ने खुद भी माना है कि प्रदेश में बिजली संकट बढ़ा हुआ है। हालात ये हैं कि राजधानी में ही शुक्रवार को करीब 200 कॉलोनी और बस्तियों में 4 से 7 घंटे तक ब्लैक आउट घोषित कर दिया गया यानी इस दौरान बिजली नहीं आएगी।
दिन में 35 डिग्री से ऊपर के तापमान के बीच लोगों को गर्मी में ही समय निकालना पड़ेगा। जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र के अंतर्गत कई जिलों में कंपनी की ओर से बिजली कटौती लागू की गई है।
इस तरह से शुक्रवार को प्रदेश में अलग अलग समय पर बिजली कटौती की जायेगी। इसमें बीकानेर में शाम 5 बजे से 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com