21 October 2021 08:14 PM

बीकानेर ।डेंगू ने एक और पेशेंट की जान ले ली। खतूरिया कॉलोनी में रहने वाले 32 वर्षीय ओम सिंह को मंगलवार सुबह पीबीएम हॉस्पिटल के एच वार्ड में भर्ती करवाया था, लेकिन उसी दिन शाम को ओम सिंह की मौत हो गई। मृतक को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। जांच करवाने पर प्लेटलेट्स करीब 30 हजार आई थी। हैल्थ डिपार्टमेंट ने इस मौत को भी अपने रिकॉर्ड में नहीं लिया है। वजह पूछे जाने पर प्रशासन ने रिपोर्ट देखकर बताने की बात कही।
डेंगू से मरने वालों के सरकारी आंकड़े अभी भी तीन ही बोल रहे हैं, जिसमें भी दो गंगानगर और एक बीकानेर का पेशेंट बताया जा रहा है। जबकि डेंगू से मरने वालों की संख्या अब कुल छह हो चुकी है। डेंगू की गंभीरता के बावजूद बावजूद जिला प्रशासन और हैल्थ डिपार्टमेंट के निर्देश महज कागजी साबित हो रहे हैं।
पिछले दिनों जिला प्रशासन के निर्देश पर हैल्थ डिपार्टमेंट ने राजकीय और साप्ताहिक अवकाश के दिन डेंगू की जांच करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन हैरानी की बात है कि मंगलवार को बारावफात की छुटटी के दिन जिला हॉस्पिटल और पीबीएम में महज 24 पेशेंट्स की डेंगू जांच हुई। इसमें दो नए पेशेंट्स डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
16 September 2022 06:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com