28 February 2022 03:29 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली व आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी नागरिकों के लिए जरूरी खबर है कि 1 मार्च से बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट रोजाना उड़ान भरेगी। कोरोना के चलते ट्रैफिक घटने से एयरलाइंस कंपनी ने 21 जनवरी को इस फ्लाइट को सप्ताह में चार दिन चलाने का फैसला लिया था। पूर्व में 11 से 20 जनवरी के बीच महज 15 और 16 जनवरी को ही यह फ्लाइट संचालित हुई थी। लगातार कैंसिल, लेट व यात्रियों के घटने से फ्लाइट को 28 फरवरी तक सप्ताह में चार दिन कर दिया गया। फ्लाइट में यात्री फिर से बढ़ने पर हवाई सेवा को 17 फरवरी को सप्ताह में पांच दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, को चलाने का ऐलान हुआ। अब एक मार्च से बीकानेर दिल्ली फ्लाइट को डेली कर दिया गया है। यह फ्लाइट दोपहर साढ़े बारह बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी, जो दोपहर दी बजे यहां आएगी।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
28 April 2022 01:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com