28 January 2022 12:40 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के धौलपुर से एक हैरानी भरा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी शादी के लिए अपनी नाबालिक बहन की शादी 48 साल के आदमी के साथ करवा दी। नाबालिग की उम्र मात्र 16 साल है, नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे हर रोज प्रताड़ित करता है और यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी देता है पीड़िता के छोटे भाई ने समझदारी दिखाते हुए नाबालिक को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया, जहां पर उसे सखी कल्याण केंद्र भेज दिया गया,
मामले की जांच में सामने आया कि पीड़िता के 3 भाई है और तीन भाइयों में एक बहन है, दूसरे नंबर के भाई ने खुद की दूसरी शादी करवाने के लिए अपने साढू के भाई से पीड़िता की जबरदस्ती शादी करवा दी जो उसकी उम्र से 3 गुना बड़ा था और जब पीड़िता के परिजनों ने इसका विरोध किया तो डरा धमका कर मारने की धमकी देकर सब को चुप करा दिया, और शादी के बाद पीड़िता का पति भी लगातार मारपीट करता और प्रताड़ित करता रहा। और यह सिलसिला शादी के अगले दिन से ही शुरू हो गया और शादी के 10 माह तक चलता रहा और फिर पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने छोटे भाई को बताई तो उसने हिम्मत दिखाते हुए बाल कल्याण समिति से संपर्क किया और अपनी बहन को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, और जिसके बाद उसकी काउंसलिंग करने के बाद उससे सखी कल्याण केंद्र भेज दिया गया और पुलिस में मामला दर्ज हुआ और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की कार्रवाई शुरू हुई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
09 February 2022 08:04 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com