21 June 2023 06:19 PM

जोग संजोग टाइम्स,
देशनोक कस्बे के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा पर आधारित नौवां योग दिवस स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।* प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पेश किया गया था और 2015 से इसे विश्व स्तर पर 170 देशों की सहमति से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।* आज पूरी दुनिया भारत में योग की भव्यता और स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों को पहचानती है और अपनाती है। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के अलावा अन्य शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने भी योग सत्र में भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया. शिक्षक सवाई सिंह चारण ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई और जगदीश दान व मूलाराम मेघवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।
जोग संजोग टाइम्स,
देशनोक कस्बे के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा पर आधारित नौवां योग दिवस स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।

प्राचार्य अशोक कुमार चौधरी ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पेश किया गया था और 2015 से इसे विश्व स्तर पर 170 देशों की सहमति से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज पूरी दुनिया भारत में योग की भव्यता और स्वास्थ्य के लिए इसके लाभों को पहचानती है और अपनाती है। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ के अलावा अन्य शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने भी योग सत्र में भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया. शिक्षक सवाई सिंह चारण ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई और जगदीश दान व मूलाराम मेघवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।
RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com