20 October 2022 01:41 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निर्देशक सुधेश व्यास को महाराष्ट्र की प्रसिद्ध नाट्य संस्था 'परिवर्तन प्रतिष्ठान' का 'जीवन गौरव सम्मान' अर्पित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यास को पुरस्कार स्वरूप पांच हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल प्रदान किया गया। प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सतीश सालुंके ने बताया कि रंगकर्म के क्षेत्र में व्यास द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर उन्हें यह सम्मान दिया गया। उल्लेखनीय है कि सुधेश व्यास द्वारा अनुराग कला केंद्र के माध्यम से रंगमंच की गतिविधियां सतत रूप से आयोजित की जा रही हैं। बीकानेर थियेटर फेस्टिवल का आयोजन भी व्यास की अगुवाई में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। व्यास को यह सम्मान मिलने पर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सदस्य विपिन पुरोहित, सुनील जोशी, के.के.रंगा, हिमांशु व्यास आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
22 October 2021 08:13 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com