10 March 2023 01:52 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में स्थित गांव किलचू में एक बारात में कैटरिंग करने आए युवकों म्युजिक शुरू होते ही नाचना शुरू कर दिया। इस पर दुल्हन के पिता ने नाचने से मना किया। नाराज कैटरिंग युवकों ने दुल्हन के पिता को चाकूओं से गोद डाला। गंभीर हालत में उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन के बाद हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला बुधवार रात का है, जिस पर पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की है। किलचू गांव में तौल भारती की बेटी मंजू की नौ मार्च को शादी थी। बेटी की बारात लूणकरनसर से आने वाली थी। आठ मार्च को मेहंदी की रात थी। घर में नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में कैटरिंग का काम करने के लिए तौल भारती का भतीजा भंवर भारती दो युवकों रामपाल और कानसिंह को कैटरिंग का काम करने के लिए लाया था। आरोप है कि इस दौरान रामपाल और कानसिंह महिलाओं के बीच जाकर नाच गाना करने लगे। मना करने पर नाराज हो गए। नाचना बंद नहीं किया। इस पर विवाह में मौजूद लोगों ने जबरन बाहर निकाल दिया।
दुल्हन का पिता जब बाहर निकला तो रामपाल और कानसिंह ने उन पर हमला बोल दिया। चाकू से पेट में वार किए, जिससे पेट में आंत फंट गई। एक बार तो घायल पिता तौल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई लेकिन सुबह तबियत बिगड़ने पर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। यहां दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। तौला भारती की पेट की आंत तीन जगह से फट गई थी।
आरोपी फरार, दबिश तेज
उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश शुरू कर दी है। कुछ जगह दबिश के दौरान दोनों युवक फरार हो गए। सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि नापासर एसएचओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है, जल्द ही दोनों युवकों गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
27 September 2022 03:25 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com