06 February 2023 02:05 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बीकानेर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत रविवार को गंगाशहर क्षेत्र में पद यात्रा की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा करते हुए पार्टी का प्रचार प्रसार किया। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला भी इस यात्रा में शामिल हुए। ये क्षेत्र बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां से स्वयं कल्ला ही विधायक है। ऐसे में पार्टी को जोड़ने व कार्यकर्ताओं में जोश बनाए रखने के लिए खुद शिक्षा मंत्री यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
नोखा रोड स्थित रैगर समाज सामुदायिक भवन से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पदयात्रा निकाली गई। बीकानेर पश्चिम कांग्रेस कमेटी बी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया कि संत रविदासजी महाराज को धोक लगाकर डॉ. बीडी कल्ला ने पदयात्रा प्रारंभ की। रैगर विकास समिति द्वारा डॉ. कल्ला का स्वागत किया गया। पदयात्रा भीनासर पंचायती, ओसवाल पंचायत, मेघवालों का मोहल्ला से गंगाशहर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर डॉ. कल्ला ने रैली को सम्बोधित किया। डॉ. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं रखी है। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि शहर की वर्ष 2052 तक की आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए 619 करोड़ रुपए की योजना का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके तहत 15 नई टंकियां, 100 किलोमीटर राइजिंग लाइन तथा 1000 किलोमीटर पाइपलाइन, दो फिल्टर प्लांट तथा दो बड़े जलाशय बनाए जाएंगे। इसके साथ ही अनेक विकास योजनाएं संचालित हैं। पदयात्रा को डॉ. मदनगोपाल मेघवाल ने भी सम्बोधित किया। बी ब्लाक अध्यक्ष कोचर ने बताया कि रैली में पूर्व यूआईटी चैयरमेन हाजी मकसूद अहमद, पार्षद सुशील सुथार, पार्षद नन्दू गहलोत, प्रदेश सचिव जिया उर रहमान, बिशनाराम गोदारा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com