13 October 2022 03:14 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
धोखे से एक वृद्वा को प्लॉट बेचने वाले से बेचे.धोखे से एक वृद्वा को प्लॉट बेचने वाले से बेचे गये प्लॉट की राशि वापस लेकर पुन:वृद्वा को देने का मामला सामने आया है। पार्षद मनोज विश्नोई ने अम्बेडकर कॉलोनी निवासी इस महिला की मदद कर उसे दो लाख पचहर हजार रूपये वापस दिलवाएं। पार्षद विश्नोई ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी गहरी खान में शौकत नाम के व्यक्ति ने धोखे से गरीब वृद्व महिला की उम्र भर की कमाई लेकर प्लाट दे दिया। यह जमीन नगर विकास न्यास की थी न्यास ने कब्जा मानकर तोडऩे का नोटिस जारी कर दिया। यह यह महिला अपने बेटे और छोटी बच्चियों के साथ पार्षद मनोज विश्नोई के पास पहुंची। पार्षद मनोज विश्नोई उस महिला को लेकर जिला कलेक्टर और यूआईटी सेक्रेटरी से मिले और महिला की स्थिति से अवगत करवाया। जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया की गरीब के साथ अन्याय नहीं करेंगे। फिर मनोज विश्नोई ने शौकत नाम के व्यक्ति ने यह प्लॉट बेचा उस पर दबाव बनाकर महिला को रूपये वापस दिलवाएं।

RELATED ARTICLES
15 September 2022 08:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com