17 December 2022 05:36 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
दिल्ली,एक महिला टीचर गीता देशवाल ने शुक्रवार को एक बच्ची को स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया। बच्ची हिंदूराव अस्पताल में भर्ती है। उसके सिर में चोट आई है। चश्मदीद के बयान के आधार पर टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने दिए अपने बयान में कहा कि यह टीचर पहले भी स्टूडेंट्स से मारपीट कर चुकी है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। घायल छात्रा ने बताया, 'टीचर ने मुझे कैंची से मारा और मेरे बाल खींचे, फिर मुझे स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया था।' डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया, मॉडल बस्ती में प्राथमिक विद्यालय की टीचर ने बच्ची को कैंची से मारा और फिर स्कूल की पहली मंजिल से धक्का दे दिया। हमने टीचर के खिलाफ एक्शन लिया है। मैं स्कूल का सर्वे करने आई थी। बच्ची को हल्की चोट आई है।.

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
21 September 2021 10:37 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com