24 August 2021 08:51 PM

बीकानेर गंगाशहर थाना क्षेत्र से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां एक पुत्र ने अपने पिता की संपति पर धोखे से हस्ताक्षर करवा लिये। जिसमें बेटे और बेटे की पत्नी के खिलाफ घर से सोना जेवरात व नगदी लेकर फरार होने के आरोप लगाया है। गंगाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाले भीनासर में रहने वाले भोमराज सेन ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे अनिल सेन व पुत्रवधु सुमित्रा सेन ने धोखे से उसके घर को अपने नाम गिफ्ट डीड करवा लिया। फिर उसे ही संपत्ति से बेदखल कर दिया। इतना ही नहीं पिछले दिनों दोपहर के समय बेटे व बहू ने उनके कमरे से ताला तोडक़र जेवर और नगदी भी ले ली। इसके बाद से बेटे व बहू दोनों फरार है। कितने रुपए और किस तरह के जेवर लेकर गए हैं, इस बारे में पुलिस रिपोर्ट में कोई सूचना नहीं दी गई है। कमरे में ताला तोडऩे की घटना सत्रह अगस्त की बताई जा रही है, जबकि मामला अब दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच थाने के एएसआई लाभूराम को सौंपी गई है। पुलिस जांच कर रही है कि बेटे बहू ने इस तरह की हरकत की है या ये पारिवारिक विवाद का ही मामला है।

RELATED ARTICLES
24 July 2023 09:36 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com