31 August 2024 04:52 PM

बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव 7 सितम्बर को धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। जिसका आगाज रविवार को बाल अभिषेक से होगा। श्री आदि गणेश मंडल से जुड़े मदनगोपाल व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर प्रात: 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व जागरण होगा। एक सितम्बर को बाल भक्तों द्वारा गजानंद का दूध,दही,घी,शहद, चीनी,पंचामृत,केसर से अभिषेक किया जायेगा। 6 सितम्बर को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिए यज्ञ पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी,जिसमें वक्रतुण्ड को 3151 किलो का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। सायंकाल जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया,राजेन्द्र व्यास,मनोज के बिस्सा,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। व्यास ने बताया कि 2 व 3 सितम्बर को संकट स्त्रोतंत्रम के पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
10 April 2022 09:59 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com