15 October 2021 09:00 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ।जयपुर में शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी ने युवती को अन्य दो बदमाशों को बेच डाला। दोनों ने सुनसान जगह पर ले जाकर युवती को बंधक बनाकर रखा। उसके साथ गैंगरेप किया। युवती ने कालवाड़ थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती ने बताया कि वह फागी की रहने वाली है। उसकी पहचान कुछ दिनों पहले चंपालाल से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। चंपालाल ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया। 10 अक्टूबर को उसका अपहरण कर कमरे पर ले गया। कमरे में अश्लील हरकतें करने लगा। उसे मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप कर डाला। युवती ने विरोध किया तो मारपीट कर बंधक बना लिया।
घर से 65 किलोमीटर दूर बंधक बनाया
आरोपी युवक युवती को फागी से करीब 65 किलोमीटर दूर कालवाड़ में सुशांत सिटी अपार्टमेंट में लेकर गया था। आरोपी ने उसके सामने ही दोनों युवकों गोपाल और महेंद्र को फोन कर बुलाया था। बाद में दोनों युवक कालवाड़ में ही दूसरे मकान पर ले गए थे। वहां पर बंधक बनाकर रखा और मारपीट की। दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। वहां पर उसका प्रेमी नहीं आया था। इधर, युवती के लापता होने पर परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया। काफी जगहों पर उसकी तलाश की। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी।
13 अक्टूबर को मौका देखकर युवती ने खुद की रस्सियों को खोला। फिर वह भाग कर बाहर निकली। काफी दूर पैदल चलने के बाद लिफ्ट लेकर घर पहुंची। युवती ने परिजनों को पूरी बात कही तो वे घबरा उठे। इसके बाद 14 अक्टूबर को देर रात कालवाड़ थाने में युवती ने बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
10 September 2021 10:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com