11 February 2023 04:38 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
रिडमलसर पुरोहितान और सुजानदेसर में बड़े स्तर पर प्लांटेशन और नर्सरी शुरू करने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिस पर 2.45 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह काम मनरेगा और शहरी रोजगार गारंटी योजना में होगा। रिडमलसर पुरोहितान में रेवन्यू की 382 बीघा जमीन पर भूमाफिया के कब्जे होने लगे थे।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन और मानवाधिकार आयाेग से की थी। सुजानदेसर में भी सरकारी जमीन का उपयोग नहीं हो पा रहा था। प्रशासन ने दोनों जगह प्लांटेशन और नर्सरी स्थापित करने का निर्णय लिया है। वन विभाग ने इसके लिए 2,45,20444 रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया है।प्लांटेशन और नर्सरी का काम मनरेगा और शहरी रोजगार गारंटी योजना में होगा। इसलिए बजट की राशि नगर निगम और जिला परिषद देंगे। प्रोजेक्ट से भूमाफियाओं के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। हरियाली होगी और आमजन को कम दामों में खेजड़ी, नीम, सीशम, जाल, बेर, रोहिड़ा के पौधे मिलेंगे। प्लांटेशन भी इन्हीं पौधों का किया जाएगा।
कहां, कितने हेक्टेयर में होगा काम
रिडमलसर पुरोहितान :
मनरेगा में पहले चरण में 8669875 रु. से 15 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लांटेशन होगा और 50 हजार पौधों की नर्सरी खुलेगी।सुजानदेसर :
शहरी रोजगार गारंटी योजना में 30 हेक्टेयर में 14700760 रु. की लागत से प्लांटेशन होगा और 1149809 रु. की लागत से एक लाख पौधों की नर्सरी खुलेगी। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी से प्लांटेशन होगा।
रिडमलसर पुरोहितान और सुजानदेसर में प्लांटेशन व नर्सरी खोलने का निर्णय लिया गया है। जल्दी ही नगर निगम और जिला परिषद से बजट सेंशन कराकर काम शुरू किया जाएगा।
- भगवतीप्रसाद कलाल, कलेक्टर

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com