13 October 2022 03:57 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
युवक की घर के बाहर खड़ी बोलेरो ले गए चोर,हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर एक घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी कर ले गए। गाड़ी मालिक सुबह उठकर घर के बाहर आया तो उसे गाड़ी खड़ी नहीं दिखी। इस पर उसने परिजनों को पूछा तो उन्होंने भी जानकारी नहीं होने की बात कही। युवक ने आसपास के इलाके में गाड़ी ढूंढी लेकिन गाड़ी का कोई पता नहीं चल पाया। युवक ने भिरानी थाने में गाड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल शुभराम ने बताया कि सुनील (45) पुत्र रामकिशन सैनी निवासी शीशवाल जिला हिसार (हरियाणा) ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया कि वो मंगलवार को गांव निनान में मेरी नानी के घर बोलेरो गाड़ी लेकर आया था। रात को सोने से पहले उसने गाड़ी बुआ के घर के सामने खड़ी की थी। जब वह सुबह 4 बजे उठकर बाहर आया तो बाहर गाड़ी नही दिखाई दी तो मैंने घरवालों को पूछा। इस पर उन्होंने भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। उसने आसपास के इलाके में गाड़ी देखी, लेकिन गाड़ी का कोई पता नहीं चला। इस पर उसने 100 नंबर डायल करके सूचना दी। हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
30 September 2021 09:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com