20 May 2023 12:03 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर-पुणे के बीच वीक्ली सुपरफास्ट ट्रेन 30 मई से शुरू होगी। बीकानेर व जोधपुर के यात्रियों की डिमांड को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को शुरू करने का फैसला किया है। 1353 किलोमीटर का सफर ट्रेन 24 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन सोमवार सुबह 7.10 बजे बीकानेर से चलकर मंगलवार सुबह 7.35 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मंगलवार रात 8.10 बजे पुणे से रवाना होकर बुधवार रात 8.45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। ट्रेन मेड़ता, जोधपुर, भगत की कोठी, मारवाड़, पालनपुर, अहमदाबाद होते हुए पुणे जाएगी। वापसी में ट्रेन इसी रूट से बीकानेर आएगी। ट्रेन में सात स्लीपर, पांच थर्ड एसी और दो सेकंड एसी समेत कुल बीस कोच होंगे। बीकानेर से वर्तमान में पुणे के लिए रविवार व मंगलवार को यशवंतपुर एक्सप्रेस व सोमवार को हमसफर ट्रेन चल रही है। ऐसे में यात्रियों को पुणे के लिए एक और ट्रेन का विकल्प मिलेगा।

RELATED ARTICLES
19 March 2023 02:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com