21 November 2021 10:12 AM

जयपुर। आखिरकार तीन साल बाद गहलोत सरकार के नए चेहरों पर मुहर लग गई है और रविवार शाम चार बजे नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शनिवार रात को सीएमआर में सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए गए और इसके बाद आगे का फैसला कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ दिया गया। कल दोपहर 2 बजे इस्तीफा देने वाले मंत्रियों को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय बुलाया गया है और वहां पर नए मंत्रियों का स्वागत किया जाएगा। नए मंत्रियों के नामों की घोषणा भी वहीं से होने की संभावना है। रात को सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और उन्हें नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंपी।
मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा कि मंत्रिपरिषद के सदस्य सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं। हाईकमान का जो भी निर्देश होगा उसके अनुसार नए मंत्रियों के नामों का फैसला होगा। बैठक में प्रभारी अजय माकन भी मौजूद रहे। सभी विधायकों और इस्तीफा देने वाले मंत्रियों को रविवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय में बुलाया गया है। खाचरियावास ने कहा कि अब सीएम गहलोत को अधिकार होगा कि वह किस को मंत्री बनाए और किसको नहीं बनाए लेकिन इसकी सहमति हाईकमान से ही मिलेगी। वहीं राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने राजभवन में मंत्रिमंडल गठन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने शपथ के लिए आरएएस अधिकारियों की डयूटी भी लगा दी गई है। राजभवन में करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है
– गहलोत सरकार के संभावित मंत्री
हेमाराम चौधरी
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, गुढामलानी से विधायक
दीपेन्द्र सिंह शेखावत
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, श्रीमाधोपुर से विधायक
बृजेन्द्र ओला
पूर्व मंत्री, विधायक झुंझुनूं
मुरारीलाल मीणा
पूर्व मंत्री, विधायक दौसा
रमेश मीणा
पूर्व मंत्री, विधायक सपोटरा
विश्वेन्द्र सिंह
पूर्व मंत्री, विधायक, डीग— कुम्हेर
खिलाडीलाल बैरवा
पूर्व सांसद, विधायक, बसेडी
मंजू मेघवाल
पूर्व मंत्री, विधायक, जायल
गोविंद मेघवाल
विधायक खाजूवाला
महेश जोशी
सरकारी मुख्य सचेतक, विधायक हवामहल
निर्दलीय विधायक
संयम लोढा, सिरोही
महादेव खंडेला
पूर्व केन्द्रीय मंत्री, खंडेला
बसपा के टिकट पर जीते, कांग्रेस में शामिल
राजेन्द्र गुढा, पूर्व मंत्री, विधायक, उदयपुरवाटी

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
05 April 2022 06:11 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com