13 October 2022 12:07 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
दिवाली पर होगी विशेष सफाई व्यवस्था,दीपावली पर इस बार सुबह से रात तक सड़कों पर झाडू चलेगा। सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई श्रमिक सफाई कार्यों में जुटे रहेंगे। घरों और बाजारों से निकलने वाले कचरे के त्वरित परिवहन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। वहीं घर-घर कचरा संग्रहण कार्य भी सुबह और शाम दो पारियों में होगा। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन भी सफाई और कचरा परिवहन का कार्य होगा।शहर में दीपावली पर 16 से 27 अक्टूबर तक विशेष सफाई व्यवस्था रहेगी। इसके लिए आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश भी जारी किए हैं।दीपावली पर घरों और बाजारों से निकलने वाले कचरे की अधिक मात्रा को देखते हुए निगम ने कचरा परिवहन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों के फेरे बढ़ाए हैं। आयुक्त गोपालराम बिरदा के अनुसार ट्रैक्टरों के फेरे चार से बढ़ा कर छह फेरा प्रति ट्रैक्टर ट्रॉली किया गया है। वहीं घर-घर कचरा संग्रहण कार्य को भी सुबह और शाम दोनों समय करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम वर्तमान में 45 ट्रैक्टर ट्रॉलियों से चार फेरों में 180 ट्रॉली कचरे का परिवहन कर रहा है। 16 अक्टूबर से 45 ट्रैक्टर-ट्रॉलिया छह फेरों में रोज 270 ट्रॉली कचरे का परिवहन करेंगी। यह व्यवस्था 16 से 27 अक्टूबर तक रहेगी।23 को अवकाश के दिन भी होगी सफाई दीपावली के मौके पर शहर में निगम रविवार को राजकीय अवकाश के दिन भी सफाई कार्य सुनिश्चित करेगा। आयुक्त के अनुसार 16 अक्टूबर व 23 अक्टूबर को राजकीय अवकाश के दिन भी सफाई कार्य व कचरा परिवहन कार्य होगा। 25 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
बढ़ेगी कचरे की मात्रा
दीपावली पर घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों की होने वाली साफ-सफाई, रंग रोगन, मरम्मत आदि कार्यों के कारण कचरे की मात्रा में इजाफा होगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि सामान्य दिनों में होने वाले कचरे से लगभग दोगुना कचरे की मात्रा दीपावली के अवसर पर हो जाती है। बल्लभ गार्डन डम्पिंग यार्ड में सामान्य दिनों में 320 से 335 टन कचरा पहुंचता है। अनुमान है कि इसकी मात्रा दीपावली के दिनों में डेढ़ से दोगुना बढ़ जाएगी। वहीं करमीसर डम्पिंग यार्ड में भी ट्रैक्टर ट्रॉलियों व ऑटो टिपर से रोज कचरा पहुंचता है।

RELATED ARTICLES
29 August 2023 12:42 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com