12 September 2022 12:16 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में डेंगू मच्छर अब तेज़ी से अपना जाल बिछा रहा है। बुखार से पीड़ित अनेक रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज बढ़ रहे हैं। बरसात के बाद मामले बढ़े हैं। दो दिनों में डेंगू के कई रोगी सामने आए हैं। इसमें एक रत्ताणी व्यास चौक, एक विश्वकर्मा गेट क्षेत्र का निवासी है। इन दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गतिविधियां शुरू कर दी हैं और अन्य लोगों के सैंपल भी लिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार के अनुसार विश्वकर्मा गेट क्षेत्र निवासी युवक सात दिन से पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। वहां पर उसकी जांच की गई, तो डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि रत्ताणी व्यास चौक निवासी बीकानेर से बाहर से आया था। जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के 24 मरीज सामने आए हैं। इसमें से 11 मरीज तो जनवरी में ही आ गए थे।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
11 February 2022 07:48 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com