22 March 2022 04:44 PM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
यूक्रेन युद्ध की वजह से हॉलीवुड के कई स्टूडियोज ने रूस में अपनी फिल्मों की रिलीज को रोक दिया है। रूस ने हॉलीवुड के इस फैसले की काट के तौर पर अपने यहां बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवीज को दिखाने का फैसला किया है। रूस के वेडोमोस्टी अखबार के मुताबिक रूस सिनेमा नेटवर्क अब बॉलीवुड, एशियन, लैटिन और कोरियन फिल्मों को दिखाएगा।
सिनेमा चेन के अधिकारियों के मुताबिक सिनेमा देखना रूसियों के बीच सबसे पॉपुलर एक्टिविटी में से एक है। रूस के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 75% हिस्सेदारी फॉरेन सिनेमा की रहती है। सिनेमा एक्सपर्ट एलेक्सी वास्यासिन का कहना है कि युद्ध के चलते लोग घरों में ही फिल्में देखने में रूचि दिखा रहे हैं, जिसके कारण यहां प्रोजेक्टर लैंप और दूसरी चीजों के दाम 80% तक बढ़ गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद टिकट को सस्ता रखने की कोशिश की जा रही है।
रूस के पांच बड़े सिनेमा नेटवर्क्स का कहना है कि टैक्स में बढ़ोतरी के बाद भी फिल्मों की टिकट में बढ़ोतरी नहीं होगी। इसके अलावा सिनेमा हॉल में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। रूस के तीन सिनेमा चेन ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम की भी स्क्रीनिंग की थी, जिसके सारे शो हाउसफुल रहे।
हॉलीवुड से डिज्नी और नेटफ्लिक्स जैसे बिग सिनेमा हॉउस रूस में अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक चुके हैं। इसके अलावा वॉर्नर ब्रदर्स ने भी रूस में अपनी फिल्म 'द बैटमैन' को रिलीज करने से मना कर दिया था। वहीं कांस और एमी अवॉर्ड्स भी रूस का बायकॉट कर चुके हैं।
रूस का बॉलीवुड कनेक्शन
रूस का बॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। भारत का सोवियत यूनियन से अच्छा रिश्ता हिंदी फिल्मों की वजह से ही रहा है। एक दौर ऐसा था जब दोनों देशों में एक साथ फिल्में बनती और रिलीज भी होती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कपूर के जितने फैंस भारत में हैं उससे कहीं ज्यादा रूस में हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की फिल्में रूस में शूट होती आई हैं। हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म RRR के कुछ सीन भी वहीं शूट किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com