06 April 2023 05:10 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में NH-52 पर गांव सिसरला के पास गुरुवार दोपहर सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे भादरा के श्रद्धालुओं की कार और ट्रॉले में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन जने घायल हो गए, जिनको ढाढर टोल नाके की एंबुलेंस से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर दूधवाखारा थाना के एएसआई महेंद्र ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। घायलों ने बताया कि भादरा तहसील के गढड़ा निवासी नितेश देवी (30), सुरेंद्र (26), दीपांशु (8), पूजा (28), रेखा (19) और किशन (32) बुधवार शाम को अपनी कार लेकर घर से रवाना हुए थे। गुरुवार सुबह उन्होंने सालासर बालाजी के दर्शन कर लिए थे। खाना खाकर वापस कार से घर लौट रहे थे गांव सिरसला के पास सामने से आ रहे ट्रॉले ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में नितेश देवी और सुरेंद्र के गंभीर चोट आई है, जबकि 8 वर्षीय बालक में मामूली चोट आई है। कार में सवार अन्य लोगो के कोई चोट नहीं आई है।
अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों घायलों का इलाज किया है। हादसे में घायल महिला व पुरुष की डॉक्टरों ने सीटी स्कैन की जांच करवाई है। फिलहाल सभी घायल अस्पताल में भर्ती है। जिनकी हालत स्थिर है। हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। ट्रॉला ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
28 October 2023 08:10 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com