28 December 2022 01:16 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर '
कोहरे के कारण बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय बदलना पड़ गया है। एयरलाइंस कंपनी ने पंद्रह जनवरी तक के लिए नया शिड्यूल जारी कर दिया है। इससे ये फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे विलंब से दिल्ली से रवाना होगी और करीब इतनी ही देरी से बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना होगी। बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर भी सुबह के समय काफी कोहरा रहता है।
अब ये फ्लाइट सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगी और दोपहर साढ़े बारह बजे बीकानेर पहुंचेगी। यहां से दोपहर एक बजे वापस रवाना होगी और ढाई बजे दिल्ली पहुंचेगी। ये समय बुधवार से 15 जनवरी तक रहेगा। तब तक कोहरा रहा तो फिर से नियमित शिड्यूल में बदलाव हो सकता है। फ्लाइट का समय आमतौर पर सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली से रवाना होने का है। ऐसे में फ्लाइट 11 बजे बीकानेर पहुंच जाती है। यहां से दोपहर 11.25 बजे फ्लाइट को वापस रवाना होना होता है। जो एक बजे दिल्ली पहुंच जाती है। उम्मीद की जा रही है कि पंद्रह जनवरी के बाद वापस ये समय हो जाएगा।
हर रोज पचास यात्री
बीकानेर से हर रोज करीब पचास यात्री बीकानेर-दिल्ली और दिल्ली-बीकानेर फ्लाइट में यात्रा करते हैं। 72 सीट वाले इस हवाई जहाज में यात्रियों का भार कई बार बढ़ भी जाता है लेकिन आमतौर पर पचास यात्री ही रहते हैं। नई दिल्ली के बाद अब कोलकाता के लिए भी हवाई सेवा शुरू होनी है लेकिन ट्रेफिक कम होने की आशंका के चलते एयरलाइंस ये सेवा शुरू नहीं कर रही है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
16 October 2023 06:52 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com