01 March 2022 03:06 PM
जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर |पुलिस पर फायर करने वाले से महिला लेकर आई हथियार:थैले में डाल देसी पिस्टल बेचने निकली थी, 20 कारतूस और एक खाली मैगजीन के साथ पकड़ी गई
जोधपुर में अवैध हथियारों की तस्करी में महिलाओं की भूमिका भी सामने आने लगी है। ड्रग्स पैडलर में महिलाओं की भूमिका के बाद अब हथियार खरीद-फ़रोख़्त में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की मिल्कमैन कॉलोनी के पास एक महिला को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद हुइ। महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। महिला से जब इस बारें में पूछताछ की तो बताया कि पुलिस पर फायर करने वाला ओमप्रकाश ने उसे थमाई थी। पूछताछ में यह भी पता चला कि पुलिस पर हमला करने वाला और यह महिला एक ही मकान में किराए पर रहते थे तब वहां से संपर्क में आए।
महिला ओमप्रकाश नाम के युवक से यह हथियार लेकर आई थी।

बता दे कि शास्त्री नगर थाना पुलिस कुछ दिन पहले पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ एक मामला हथियार सप्लायर के रूप में दर्ज करेगी। इसके बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। महिला को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

डीसीपी वंदिता राणा और एडीसीपी हरफूल सिंह के निर्देशन में अवैध हथियार की तस्करी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। एसीपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के सुपरविजन में एक टीम गठित की गई। इसमें थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह, एसआई नारायण सिंह, हैड कांस्टेबल मजीद खां, कमलेश, रामप्रसाद, कांस्टेबल पूनमचंद और महिला कांस्टेबल मुकेश कुमारी को शामिल किया गया। सोमवार शाम करीब 6.45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला के बैग में अवैध देसी पिस्टल है। इस पर पुलिस ने लूणी के पिपरली हाल चौहाबो स्थित भंसाली भवन वाली गली निवासी भान (30) पत्नी सोहनलाल को मिल्कमैन कॉलोनी के पास रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास देसी पिस्टल, कारतूस व मैगजीन बरामद हुई।
थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह ने बताया कि महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे यह अवैध पिस्टल ओमप्रकाश ने दी। जो कुछ दिन पहले पुलिस पर हमला कर फरार हो गया था। वह पाल रोड स्थित भंसाली भवन वाली गली के जिस मकान में किराए पर रहती है। उसी मकान में ओमप्रकाश भी किराए पर रहता है। उसी ने यह अवैध पिस्टल, कारतूस और मैगजीन उसे दिए थे। आरोपी वहां नाम बदलकर रहता था। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि महिला यह अवैध पिस्टल किसी को सप्लाई करने जा रही थी या ठिकाने लगाने जा रही थी?
पुलिस हमले में प्रयुक्त गाड़ी भी महिला के पति की जानकारी के अनुसार महिला का पति एम्स अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कुछ दिन पहले कांस्टेबल पर हमले के आरोपी से जो ऑटियोज बरामद की है, वह उसके पति की है। जिसे उसने ही आरोपियों को वारदात के दौरान दी थी। आरोपी महिला के दो बच्चे हैं, जो नाना-नानी के पास पिपरली में रहते हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com