26 July 2021 05:15 PM

कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अशोक गहलोत फैन्स क्लब का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस के युवा नेता ऋषि कुमार व्यास इसके प्रदेश अध्यक्ष होंगे तथा वहीं इसकी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया गया है। श्री लोकेश शर्मा इसके संरक्षण होंगे। व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा तथा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा जैसी ऐतिहासिक योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। इनके अलावा प्रदेश सरकार की सभी फ्लेगशिप योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में कांग्रेस विचारधारा के लोगों को जोड़ा जाएगा।
प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें दी जिम्मेदारी
अशोक गहलोत फैन्स क्लब के अध्यक्ष व्यास के अनुसार संरक्षक श्री लोकेश शर्मा के निर्देश पर बीकानेर के किशोर व्यास, उदयपुर की निवेदिता जोशी, जयपुर के सुनील शर्मा और बाड़मेर के महावीर बोहरा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज सेवग ‘मन्नू भाइजी’ को प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार छह प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं।
इनमें श्रीगंगानगर के मनोज कुमार, बीकानेर के रवि कलवाणी एवं श्रवण रंगा, हनुमानगढ़ के रोहित शर्मा, झुंझुनूं के आशीष शर्मा और सवाईमाधोपुर के गिरीश गर्ग शामिल हैं। वहीं आनुद कुमार पुरोहित को संगठन महासचिव बनाया गया है। और बीकानेर के राकेश उपाध्याय और मुकेश रामावत को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
15 December 2021 09:53 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com