08 November 2021 05:22 PM

जयपुर। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में यूपी की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा का असर अब गहलोत मंत्रिमंडल पर भी देखने को मिलेगा। गहलोत मंत्रिमंडल के आगामी विस्तार में आधी आबादी को उचित प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चा जोरों पर है, कांग्रेस के सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं की माने तो आगामी समय में गहलोत मंत्रिमंडल के होने वाले विस्तार में दो से तीन महिला विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, जिससे कि यूपी चुनाव से पहले एक बड़ा सियासी संदेश महिलाओं को देकर उन्हें अपने पाले में लाए जाए।
1 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री बन सकती हैं महिला विधायक
पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की माने तो गहलोत सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में महिला विधायकों को उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने को लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में एक कैबिनेट और दो महिला विधायकों को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं दो से तीन महिला विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है, पहली बार जीत कर आई महिला विधायकों को इनमें मौका देने की बात कही जा रही है।
गहलोत सरकार में अभी एक महिला मंत्री
इधर गहलोत सरकार में अभी केवल एक ही महिला विधायक को मंत्री बनाया हुआ है। सिकराय से दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतीं ममता भूपेश को गहलोत सरकार में महिला बाल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मिला हुआ है।
यूपी चुनाव में देंगे सियासी संदेश
सूत्रों का कहना है कि गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार में 3 और संसदीय सचिवों में 2 से 3 महिला विधायकों को प्रतिनिधित्व देकर यूपी चुनाव में सियासी संदेश दिया जाएगा कि अगर यूपी में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिला विधायकों को मंत्रिमंडल गठन में अहमियत दी जाएगी।
2023 के विधानसभा चुनाव में भी 40 फ़ीसदी के हिसाब से टिकट
माना जा रहा है कि अगर यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने का फॉर्मूला कामयाब होता है तो फिर इसे सभी राज्यों में दोहराया जाएगा। प्रदेश में भी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान इस फॉर्मूले पर अमल कर महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट वितरण में हिस्सेदारी दी जा सकती है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट दिए जाने की घोषणा कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं, उनके इस फैसले फैसले को कांग्रेस के ट्रंप कार्ड के रूप में देखा जा रहा है, कांग्रेस के इस फैसले के बाद यूपी के अन्य दलों को भी महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व दिए जाने को लेकर सोचना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
02 March 2022 12:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com