25 June 2022 06:46 PM

जोग संजोग टाइम्स,
नोखा के श्यामलाल झंवर के घर में घुसकर चार करोड़ रूपए बतौर रंगदारी मांगने के मामले में नोखा पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी पलाना निवासी मनोज सिहाग को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले फूलदेसर निवासी सुनील विश्नोई, मुक्ताप्रसाद निवासी प्रवीण सिंह राजपूत, तिलकनगर निवासी नरेंद्र सिंह, बादनू निवासी महेंद्र जाट, राजूराम जाट, पलाना निवासी रामरतन जाट, जितेंद्र जाट व सुरेंद्र जाट को गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि 8 मई को आरोपी झंवर के घर में घुस गए थे। हथियार बंद बदमाशों ने सिलेंडर में आग लगाकर सबको उड़ानें की धमकी देते हुए चार करोड़ रूपए की मांग की। समय रहते पुलिस को सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।
परिवादी ने पुलिस को बताया था कि वह दोपहर में घर में सो रहा था। इसी दौरान 9-10 लोग घर में घुस आए। एक व्यक्ति जो अपना नाम मनोज जाट बता रहा था, उसने किसी रोहित विश्नोई से फोन पर बात करवाई। रोहित ने चार करोड़ रुपए देने को कहा। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। किसी ने पुलिस को सूचना कर दी।

RELATED ARTICLES
24 February 2022 06:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com