04 August 2021 03:06 PM

बीकानेर। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है इससे बैक खातों में सीधी मार कर रहे है। कई ऐसे ठग है जो मोबाइल नंबर से तुरंत खाते का पता लगाकर खाते से रुपए पार कर ले जाते है ऐसा ही एक मामला सामने आया है । इस संबंध में ब्रिगेडियर 24 डीविजन मिलेट्री स्टेशन बीकानेर भीमराज पुत्र कुण्डलिक भालसिंग ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 1 अगस्त को उसके मोबाइल पर 7003945975 से कॉल आया और परिवादी को अपने मोबाइल में एक बीएसएनएल क्वीक सपोर्ट एप डाउनलोड करने को कहा। इस एप को डाउनलोड करते ही परिवादी के बैंक अकाउंट से 2 लाख 3 तीन हजार 999 रुपए निकल गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
04 September 2021 09:43 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com