09 February 2022 12:20 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर। आज श्री एल.के. एस.आई. जैन कन्या सीनियर सेकेंडरी पाठशाला की तरफ से श्री मावडिया माताजी मंदिर, नाल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शाला अध्यापिकाओ एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उतरदायित्व का परिचय दिया। प्रधानाचार्या सुनीता सेवग ने बताया कि हमारा स्कूल 100 साल से भी पहले से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए सामाजिक जागरूकता के प्रति आज भी प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों ने फल और फूलों के पेड़ पौधे लगाकर समाज को हरियाली का सन्देश दिया है। पिछले कई दशकों से हमारी स्कूल में पीढ़ी दर पीढ़ी शिक्षा प्राप्त करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के सोपानों पर पहुँच कर स्कूल को गौरवान्वित किया है आगे भी हम विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ साथ नैतिक मूल्यों, सामजिक उतरदायित्वों की सीख देते हुए सर्वांगीण विकास करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
04 August 2021 10:35 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com