12 October 2021 10:34 AM

बीकानेर में फड बाजार स्थित गैरसरियों के मोहल्ले के निवासी फिरोज खान पुत्र मंजूर अली ने पुलिस को बताया कि गत माह 28 सितंबर की रात को उसकी बुलेट बाइक उसके ही घर के आगे रखी हुई थी। सोमवार-मंगलवार 27-28 सितंबर की आधीरात को किसी ने उसकी बाइक जला दी।
फिरोज ने बताया कि पता करने पर मालूम हुआ कि बीकानेर में पुरानी रेलवे लाइन क्षेत्र के रोशनीघर चौराहा इलाके के निवासी विकास मोची पुत्र दारा सिंह मोची ने 28 सितंबर की आधीरात को उसकी बाइक की तेल की नली को खोलकर माचिस की तीली से बाइक को आग लगा दी।
कुछ ही देर में बाइक धू धू कर जल गई। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी विकास मोची के खिलाफ आईपीसी व सीआरपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गिरधारीलाल को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com