14 August 2021 11:50 AM

बीकानेर, जयपुर रोड पर शुक्रवार रात को चलते ट्रक का टायर खुलकर सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़े गंगा रेजिडेंसी के डायरेक्टर से टकरा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगा रेजिडेंसी के डायरेक्टर नागौर हाल जेएनवीसी कॉलोनी निवासी मनोज माली शुक्रवार रात को सपरिवार एवं दोस्तों के साथ जयपुर रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद वह ढाबे से बाहर आकर सड़क किनारे खड़े ही हुए थे। तभी एक ट्रक आया। ट्रक का एक पहिया निकल कर सीधा मनोज की गर्दन पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। साथी व परिजन उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

RELATED ARTICLES
04 May 2022 07:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com