05 January 2023 12:38 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट हुई है। इसके चलते कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है और आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने की आशंका है। बीकानेर संभाग के तीन जिलों में न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमान में गिरावट है। बीकानेर में बीती रात तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया, जबकि श्रीगंगानगर व चूरू में भी सर्दी पिछले दिनों की तुलना में बढ़ी है। चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस में है।
गुरुवार सुबह से बीकानेर घने कोहरे की चपेट में रहा। ग्रामीण व खुले क्षेत्रों में बर्फ जमी है। गांवों में तो रास्तों पर बर्फ जमने की तस्वीरें सामने आ रही है, जबकि शहरों में भी सुबह तक घना कोहरा रहा, जो समय के साथ खुलता चला गया। मौसम विभाग के दावे के विपरीत बीकानेर में एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान बुधवार की देर रात तक दर्ज हुआ है। दरअसल, तेज हवाओं ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया है। पिछले दो दिन से दिन व रात में हवाएं भी तेज है, जिससे सर्दी बढ़ी है। हाथ पैर ठिठुर रहे हैं। सड़कों पर बिना टोपी के राहगीर अब नहीं दिख रहे हैं। सर्दी के चलते आठ-नौ बजे बाद कॉलोनियों में लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है। वहीं कोहरे के कारण नेशनल हाइवे सहित अनेक मार्गों पर लंबी दूरी के वाहन भी नहीं दिख रहे हैं।
बीकानेर में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई है तो चूरू में अधिकतम तापमान सात डिग्री से ज्यादा कम हो गया है। यहां अब अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस है जो आमतौर पर 22 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है। वहीं श्रीगंगानगर में चार डिग्री सेल्सियस तापमान कम है।

RELATED ARTICLES
30 June 2021 09:05 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com