29 March 2023 05:03 PM

जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश के सभी संग्रहालय व संरक्षित स्मारक देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए नि:शुल्क रहेंगे। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक महेंद्र खडगावत ने बताया कि गुरुवार को सभी संग्रहालयों और संरक्षित स्मारकों को खुला रखने के निर्देश दिये गये हैं. राजस्थान दिवस समारोह के तहत गंगा राज्य संग्रहालय में रसिका प्रिया चित्रावली विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। अंचल अधिकारी महेन्द्र कुमार निम्हाल ने बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर सभी पर्यटकों के लिए प्रदर्शनी एवं संग्रहालय में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
18 February 2023 12:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com