30 December 2021 12:58 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़े अब डराने लगे हैं और बीते 24 घंटों के भीतर संक्रमण के मामलों में 43 फीसदी का इजाफा रिकॉर्ड किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 13154 नए मरीज मिले हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को कोरोना के दैनिक मरीजों का आंकड़ा 9195 था। इसके अलावा लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की संख्या घटी है और पिछले एक दिन में 7486 मरीज ही ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट घटने की वजह से देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 82402 हो गए हैं।
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 961 मरीज मिल चुके हैं। ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में सबसे ऊपर देश की राजधानी दिल्ली है, जहां यह संख्या 263 तक पहुंच गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र देश का दूसरा ऐसा राज्य है, जहां ओमिक्रॉन वेरिएंट के मरीज सबसे ज्यादा मिले हैं। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन से संक्रमित 252 मरीज मिल चुके हैं।
देश के किस राज्य में ओमिक्रॉन के कितने मरीज?
दिल्ली- 263 महाराष्ट्र- 252 गुजरात- 97 राजस्थान- 69 केरल- 65 तेलंगाना- 62 तमिलनाडु- 45 कर्नाटक- 34 आंध्र प्रदेश- 16 हरियाणा- 12 पश्चिम बंगाल- 11 मध्य प्रदेश- 9 ओडिशा- 9 उत्तराखंड- 4 चंडीगढ़- 3 जम्मू कश्मीर- 3 उत्तर प्रदेश- 2 गोवा- 1 हिमाचल प्रदेश- 1 लद्दाख- 1 मणिपुर- 1 पंजाब- 1

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
06 January 2023 04:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com