05 January 2022 08:29 PM
बीकानेर। तेजकरण गहलोत पर हुई फायरिंग व तलवार अटैक मामले में तीन और बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनमें से दो नाबालिग हैं, वहीं एक 20 वर्षीय युवक है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धोबीतलाई निवासी 20 वर्षीय अमन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गंगाशहर थाना क्षेत्र के दो बालकों को निरुद्ध किया गया है। इससे पहले मंगलवार को पुलिस ने धोबी तलाई निवासी मोहम्मद जफर व रसोईये टीकाराम स्वार को गिरफ्तार किया था
उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे रेलवे स्टेडियम से अंबेडकर सर्किल की तरफ लौट रहे तेजकरण गहलोत व प्रकाश सोलंकी पर हमला किया था। प्रकाश बचकर निकल गया, जबकि तेजकरण पर 10-12 हमलावरों ने तलवारों से वार शुरू कर दिए। लातें भी चलाईं गई। एक हमलावर ने देशी कट्टे से फायरिंग की। तेजकरण की दोनों जांघों के पास तीन छर्रे लगे। घायल को पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर रैफर किया गया। तेजकरण अब खतरे से बाहर है।
विदित रहे कि दोनों पक्षों में दुकान के किराए को लेकर विवाद था। आरोपी पक्ष ने तेजकरण के परिजन से दुकान किराए पर लेकर दुबई दरबार नाम से नॉनवेज रेस्टोरेंट कर रखा है। इसी विवाद के चलते 12 दिसंबर को तेजकरण व अन्य ने मोहम्मद गुल को पीटा था। मामले में तेजकरण को जेल जाना पड़ा। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर बाहर आया था। तब से आरोपी समय का इंतजार कर रहे थे। सोमवार शाम आरोपी दुकान के आसपास घात लगाकर बैठ गए, जैसे ही तेजकरण उधर से गुजरा उस पर हमला बोल दिया।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com