01 February 2023 03:26 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
नोखा में विश्व पर्यावरण धार्मिक तीर्थ स्थल मुकाम श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान की धार्मिक समाधि स्थल में इस बार फाल्गुन का मेला 18 फ़रवरी से 22 फ़रवरी तक भरेगा। जिसमें बिश्नोई समाज के श्रद्धालु 6-7 लाख से अधिक संख्या में समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके हवन यज्ञ में आहुति देगें।
पर्यावरण प्रकृति शुद्धि के लिए देश विदेश के विद्वान पर्यावरण प्रेमी राजनेता भी भाग लेगे। मेला मुख्य रूप से अमावस्या लगते ही 19 फरवरी की सुबह से लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से प्रारम्भ हो जाएगा। शाम को शिवरात्रि के अमावस्या पर समाज के विद्वान पूजनीय संत, महापुरूषों, गायणाचार्य द्वारा जागरण सत्संग का कार्यक्रम होगा। गुरू जाम्भौजी की वाणी उपदेश का धार्मिक प्रचार प्रसार होगा।
20 फरवरी 2023 की सुबह सूर्य उदय के साथ सोमवती अमावस्या के दिन विशाल हवन यज्ञ होगा। 5-6 लाख से अधिक श्रद्धालुगण हवन यज्ञ में आहूति देकर के श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान की समाधि दर्शन कर तपोभूमि समराथल धोरा पैदल जाएंगें। समराथल धोरा पर हवन यज्ञ के बाद पूजनीय संत महात्माओं द्वारा शब्दवाणी वैदिक मंत्रो से अमृत पाहल बनाया जाएगा।
कई राजनेता लेंगे हिस्सा सभी श्रद्धालु पाहल गृहण कर जन्म भूमि पींपासर दर्शन बाद मुकाम आएंगें। इसी दिन अमावस्या के दिन सुबह 11 बजे से अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा द्वारा आयोजित बिश्नोई समाज का खुला अधिवेशन धर्मसभा स्टेज पण्डाल सभा स्थल पर प्रारम्भ होगा। जिसमें कुलदीप बिश्नोई, सुखराम बिश्नोई, दुड़ाराम पूर्व मंत्री, विधायक फतेहाबाद, अजय बिश्नोई पूर्व मंत्री विधायक मध्यप्रदेश, सलील बिश्नोई विधान परिषद सदस्य उतरप्रदेश, पब्बाराम विधायक फलोदी, महेन्द्र सिंह बिश्नोई विधायक लूणी, किसनाराम विधायक लोहावट, बिहारीलाल बिश्नोई विधायक नोखा समेत कई राजनेता हिस्सा लेंगे।
अधिकारियों ने ली बैठक मुकाम स्थल पर फागुन अमावस्या का बड़ा मेला 18 फरवरी से 23 फरवरी तक भरा जाएगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए माकूल व्यवस्था करने के लिए उपखंड अधिकारी स्वाति गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम स्वाति गुप्ता ने मेले के दौरान पानी बिजली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को माकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के हनुमान विश्नोई ने मुकाम मेले पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हेमंत चौधरी, नायब तहसीलदार नरसिह टाक, जलदाय विभाग के राजेश, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. कैलाश गहलोत आदि उपस्थित थे। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह ने कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com