10 March 2023 01:56 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
यहां दो महीने पहले पंचशति सर्किल पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।दो महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने राजवीर सिंह निवासी पुरानी गिन्नाणी को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या के प्रयास का आरोप है।
सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था कि तीन जनवरी को विक्रमजीत कस्वां एक स्कोर्पियो गाड़ी में पीछे बैठा था। इसी दौरान आगे बैठे राजवीर सिंह उर्फ चुकसा और खलासी साइड में बैठे विनय से बोलचाल हो गई। गाड़ी से नीचे उतरा तो उस पर विनय ने फायर कर दिया। गोली उसके कंधे पर लगी। तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज हुआ। इस मामले में अब दो महीने बाद पुलिस ने राजवीर सिंह उर्फ चुकसा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पुरानी गिन्नाणी को गिरफ्तार किया है। फायरिंग होने के कारण ये मामला हत्या के प्रयास में दर्ज हो गया क्योंकि गोली थोड़ी नीचे लगती तो विक्रमजीत की जान जा सकती थी।
हथियार सप्लायर गिरफ्तार
उधर, नयाशहर पुलिस ने एक अन्य मामले में हथियार सप्लाई करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल श्योराण के अनुसार 23 जनवरी को महेंद्र बिश्नोई को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। महेंद्र सिंह से पूछताछ में पता चला कि उसे हथियार रुपेंद्र सिंह उर्फ भैरुसिंह ने दिया था। वो इस मामले में सह अभियुक्त है। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
20 January 2023 01:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com