19 May 2022 03:15 PM

जोग संजोग टाइम,
नोखा में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल चरकड़ा निवासी छेलूराम ने रेल के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
मृतक छेलूराम के भाई ईश्वरराम ढोली ने पुलिस में मामला दर्ज कर बताया कि मेरा भाई छेलूराम आज घर पर अकेला ही था। परिवार के सदस्य विभिन्न कार्यो से बाहर गए हुए थे। इस दौरान छेलूराम ने चरकड़ा चौकी रेलवे लाईन पर रेल गाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही मृतक का भाई, परिजन, रिश्तेदार व गांव वाले रेलवे स्टेशन नोखा पहुंचे। उन्होंने बताया कि छेलूराम के आत्महत्या करने को कोई कारण उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
08 August 2022 06:49 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com