25 June 2021 12:23 PM

श्रीगंगानगर। जवाहरनगर थाना इलाके में सुखाडिया नगर के सेक्टर में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक कार में आए तीन युवकों ने गली चलते हुए करीब 8-9 फायर किए और वहां से फरार हो गए। इस घटना के लोगों में दहशत फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस को कारतूस के खोखे सडक़ पर पड़े मिले हैं। मौके पर एक व्यापारी से दो करोड़ आठ लाख रुपए के लेन-देन को लेकर यह फायरिंग करने की अपुष्ट जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार सुबह सूचना मिली थी कि सुखाडिया नगर सेक्टर एक में कार सफेद रंग की कार में तीन युवक आए थे और वे गली में अंधाधुंध फायरिंग करते हुए निकल गए। उन्होंने एक जगह कार रोक भी कई फायर किए। इससे लोगों में हडक़ंप मच गया और गोलियों की आवाज पूरी कॉलोनी में गूंज गई। इससे लोग दहशत में आ गए।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां सडक़ से करीब आठ-नौ कारतूस के खोल बरामद किए हैं। वहीं इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक कार में युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
जवाहरनगर थाना प्रभारी फूलचंद शर्मा ने बताया कि सेक्टर एक में कार में तीन युवकों ने करीब आठ -नौ फायर किए हैं और इसके बाद वे वहां से फरार हो गए हैं। फायर क्यों कि गए गए है और किस व्यक्ति को डराने के लिए किए गए हैं। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं सेक्टर एक में आसपास के मकान मालिकों से भी जानकारी ली जा रही है। उनको कोई धमकी आदि तो नहीं मिली थी।
वहीं इलाके में चर्चा है कि यहां रहने वाले एक व्यापारी से कोई व्यक्ति करीब एक करोड़ आठ लाख रुपए मांगता है। व्यापारी की ओर से रुपए नहीं देने पर यह फायरिंग कराई गई है। लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES
11 February 2022 11:54 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com