11 July 2022 05:46 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
श्रीगंगानगर, 9 जुलाई। अमरनाथ हादसे पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा में जान गवाने वाले राजस्थानी श्रद्धालुओं के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। इस बीच, मृतकों की पार्थिव देह श्रीनगर से शनिवार रात को दिल्ली पहुंचीं। यहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिये श्रीगंगानगर के लिए भिजवाया जाना प्रस्तावित है।विधायक श्री गौड़ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद से वे और जिला प्रशासन मृतकों के परिजनों के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज मृतक श्री मोहनलाल वधवा के बड़े भाई श्री प्रेम वधवा से दूरभाष पर बातचीत में गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा में जान गवाने वाले राजस्थानी श्रद्धालुओं के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।श्री गौड़ ने बताया कि हादसे के बाद से सीएमओ, जिला प्रशासन और वे स्वयं शोक संतप्त परिवारों के संपर्क में हैं। उन्होंने भी वधवा और खत्री परिवार के प्रति अपनी गहन शोक संवेदना व्यक्त की है।अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. हरीतिमा ने बताया कि श्रीनगर से जम्मू कश्मीर सरकार के अधिकारी श्री उदय पंडित शनिवार रात एयरलिफ्ट के बाद तीनों पार्थिव देह दिल्ली लेकर पहुंचे। उन्होंने पार्थिव देह और ऑथराइजेशन लेटर राजस्थान सरकार के प्रोटोकॉल ऑफिसर श्री मनोज सिंह के सुपुर्द किए। दिल्ली से पार्थिव देह को एंबुलेंस के माध्यम से गंगानगर भिजवाया जाना प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
02 March 2023 11:58 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com