30 July 2022 06:17 PM

जोग संजोग टाइम्स,
अक्षय कुमार उनकी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर हैं। स्वामी का आरोप है कि अक्षय की फिल्म में राम सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को दो ट्वीट करके फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार पर केस करने की बात कही है। स्वामी ने कहा है कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी और उन्हें देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं।
भाजपा नेता स्वामी ने पहले ट्वीट में लिखा, ‘मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को गलत तरीके से पेश किया है। उनकी इस फिल्म से राम सेतु की छवि को नुकसान पहुंचा है। मेरे वकील सत्य सभरवाल केस का ड्राफ्ट फाइनल कर चुके हैं।’
पोस्टर को लेकर भी ट्रोल हुए थे अक्षय
राम सेतु का हाल ही में एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देख सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब ट्रोल किया गया था। इस पोस्टर में अक्षय गुफा नुमा एक जगह पर खड़े हैं और अपने हाथ में मशाल लिए कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं। उनके साथ खड़ी जैकलीन के हाथ में भी टॉर्च थी। यूजर्स ने एक साथ टॉर्च और मशाल देखकर दोनों कलाकारों को खूब ट्रोल किया था।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com