08 September 2021 10:10 AM

शास्त्री नगर में बाइक सवार युवक को पिस्तौल दिखा और चाकू से हमला कर 20.50 लाख रुपए लूट ले जाने के मामले की साजिश पीडि़त ने खुद रची थी। पीड़ित ने परिचित हिस्ट्रीशीटर साथी के साथ मिलकर यह साजिश रची और खुद पर चाकू से हमला भी करवाया, ताकि किसी को शक नहीं हो।
एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि मूलत: बीकानेर हाल अंबाबाड़ी स्थित विवेकानंद कॉलोनी निवासी भरत पारीक को गिरफ्तार किया है।
लूट के संबंध में आरापी भरत के बीकानेर निवासी जीजा देवकरण शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि भरत को 2 सितम्बर को 20.50 लाख रुपए देकर नाहरगढ़ रोड परिचित अखिल को देने भेजे थे। सुभाष नगर में बाइक पर आए दो अनजान व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों लोगों ने पिस्तौल दिखाकर डराया और चाकू से भरत पर हमला कर रुपए रखा बैग लूट ले गए।
पड़ताल में सामने आया कि भरत ने सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर आबिद उर्फ मुखरी से संपर्क किया और पचास-पचास फीसदी रकम बांटकर लूट की साजिश रची। लूट की रकम आबिद लेकर भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
20 June 2021 08:38 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com