14 May 2021 04:17 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
कोरोना संक्रमण काल के बावजूद पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में तेजी आई है तथा यह तेजी पिछले दो सप्ताह से लगातार जारी है। एक से 13 मई के बीच पेट्रोल में 2.21 और डीजल में 2.56 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। गुरुवार रात पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर 30 पैसे और डीजल में 37 पैसे की प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
बीकानेर में पेट्रोल व डीजल के दाम
अब बीकानेर में पेट्रोल 101.27 और डीजल 93.87 रुपए लीटर हो गया है। एक मई को पेट्रोल 99.06 और डीजल 91.31 रुपए प्रति लीटर था। कीमत बढऩे का सबसे ज्यादा असर इस समय लोडिंग वाहनों पर पड़ रहा है, जिससे खाद्य सामग्री और फल सब्जियों के रेट बढऩे लगे हैं।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com