26 July 2022 03:32 PM
 copy.jpg)
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर,मिली जानकारी के अनुसार गत 24 जुलाई को घुमचक्कर पर हुए झगड़े की खबर तुरंत श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित की गई थी। इस मामले में राजू सिंधी पुत्र आसुराम सिंधी ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। राजू ने पुलिस को बताया कि उसके पिता आसुराम सिंधी व भाई विजय घुमचक्कर के पास बड़ा रेहड़ी लगाते है। चार पांच दिनों से पवन पुत्र विजय सुनार व कालू पुत्र मूलाराम सुनार उन्हें रेहड़ी हटाने के लिए धमका रहे थे। 24 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे आरोपी आसुराम व विजय सिंधी से मारपीट करने लगे। पार्थी ने बताया कि पवन ने जान से मारने की नीयत से गर्म तेल भरी कढ़ाई विजय पर उल्टा दी जिससे विजय बुरी तरह झुलस गया है। आसुराम भी चोटिल हुए और दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। वे पीबीएम में भर्ती है और विजय की बाई आंख खराब हो गई है। आरोपी पवन ने गल्ले से 5700 रुपये निकाल लिए। पार्थी ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की तथा सुरेश, सुनील, इंद्र कुमार ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com