27 October 2022 02:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
अनाज मंडी में जिंसों की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को मुफ्त भरपेट खाना मिलेगा। किसानों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसा करने वाली राजस्थान की यह पहली मंडी होने के दावा कच्ची आढ़त व्यापार संघ ने किया है। असल में राज्य सरकार ने अनाज मंडी में किसान कलेवा योजना की शुरूआत की थी, जिसके तहत किसान से पांच रुपए निर्धारित डाइट के लिए जाने थे। लेकिन याेजना तीन साल से बंद पड़ी थी। अब बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ ने इस व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया है।किसानाें काे योजना में मिलने वाले निर्धारित डाइट चार्ट से अलग और बढ़िया खाना खिलाया जाएगा। कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश पेड़ीवाल ने बताया कि मंडी में मुफ्त खाना योजना की शुरुआत बुधवार से विधिवत कर दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से मिलने वाली राशि के अलावा अतिरिक्त होने वाले खर्च को व्यापारी स्वयं उठाएंगे।कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश पेड़ीवाल ने बताया कि किसानों को रोजाना अलग-अलग सब्जियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। उसे सुबह छाछ और शाम को खाने में गुड़ के साथ चटनी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन करीब 300 किसानों ने भरपेट खाने का लाभ उठाया। उद्घाटन अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश पेड़ीवाल के साथ चेतराम थालोड़, जयनारायण व्यास, बालूराम खुड़िया, सीताराम जाखड़, सीताराम सियाग, ओम प्रकाश धारणिया तथा नंद किशोर राठी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
01 September 2022 03:52 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com