20 October 2021 06:18 PM

बीकानेर। श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। युवक लहूलुहान हालात में गुरुद्वारे के सामने स्थित एकता पार्क में मिला। सूचना पर जवाहर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया। थानाधिकारी नरेश निर्वाण से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक सेम्पी है जो कि हत्या के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी पर दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। आरोपी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है जिससे गंभीर हालत में बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया। घटनास्थल पर देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार घायल युवक सेम्पी ने अपनी प्रेमी की हत्या की थी। जिसमें अभी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है।

RELATED ARTICLES
04 September 2022 05:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com