21 September 2023 04:11 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर। बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। अपने ही घर में फंदे पर लटका हुआ था और उसके हाथ कमर के पीछे बंधे हुए थे। आमतौर पर सुसाइड करते हुए हाथ खुले होते हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से छानबीन कर रही है। गुरुवार सुबह करणी इंडस्ट्रियल एरिया में एक किराए के घर में संजय सिंह नामक युवक का शव मिला। करीब तीस साल के इस युवक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे, तो उसने सुसाइड कैसे किया? इसी तरह के सवाल अब उठ रहे हैं। एमपी नगर पुलिस थाने के इंचार्ज सुरेश जाट ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का केस लग रहा है। परिजनों ने भी सुसाइड की रिपोर्ट दी है। अगर कोई हत्या का शव हुआ तो उस एंगल से भी जांच की जाएगी। फिलहाल मृतक का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक संजय सिंह चूरू के सांडवा गांव का रहने वाला है और यहां मजदूरी के लिए आया हुआ है। वो करणी इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में ही काम करता था। उसके पास कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES
17 September 2021 10:25 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com